भारत पर लगाया सीमा पर सिख श्रद्धालुओं की ट्रेन रोकने का आरोप

( 7150 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 19 07:06

भारत पर लगाया सीमा पर सिख श्रद्धालुओं की ट्रेन रोकने का आरोप

लाहौर। पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत ने उसकी ट्रेन को सीमा पार करने और जोर मेला उत्सव के लिए करीब 200 सिख यात्रियों को यहां लाने की इजाजत नहीं दी। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया, “पाकिस्तान ने करीब 200 भारतीय सिखों को जोर मेला (गुरु अर्जुन देव जी की पुण्यतिथि) में शामिल होने के लिए वीजा जारी किया था और वह एक पाकिस्तानी ट्रेन से शुक्रवार को यहां पहुंचने वाले थे। लेकिन भारत सरकार ने सिख यात्रियों को यहां लाने के लिए पाकिस्तानी ट्रेन को अपनी सीमा में प्रवेश देने से इनकार कर दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.