जरदारी की बहन फर्जी खाता मामले में गिरफ्तार

( 5512 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jun, 19 06:06

जरदारी की बहन फर्जी खाता मामले में गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने फर्जी बैंक खातों के जरिए धनशोधन से जुड़े एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बहन को गिरफ्तार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने फरयाल तालपुर (61) को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार को उनके भाई और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष जरदारी को गिरफ्तार किया गया था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.