भारत में विकसित किए कई नए उत्पाद गूगल ने

( 8993 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 19 05:06

भारत में विकसित किए कई नए उत्पाद गूगल ने

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का कहना है कि भारतीय बाजार की विशालता ने उनकी कंपनी को इसी देश में अपने कुछ नए उत्पादों का विकास करने का मौका दिया। इसके बाद इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाया गया। पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।पिचाई यहां अमेरिका-भारत व्यापार परिषद द्वारा आयोजित ‘‘इंडिया आइडियाज’ शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजता के मुद्दे को लेकर भारत और अमेरिका एक मानक नियम बनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं जिसमें निजी सूचनाओं की सुरक्षा के साथ मुक्त डिजिटल व्यापार सुनिश्चित किया जा सकता है।इस अवसर पर उन्हें ‘‘ग्लोबल लीडरशिप’ सम्मान दिया गया। पिचाई ने कहा कि सामाजिक आर्थिक हालातों और शासन पण्राली को बेहतर बनाने की दिशा में भारत सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। उसने प्रौद्योगिकी को इसका एक अनिवार्य अंग बनाया है। हमें इसका हिस्सा बनने पर गर्व है। इस अवसर पर नैसडैक की अध्यक्ष और सीईओ एडेना फ्राइडमैन को भी एक पुरस्कार से नवाजा गया। एंड्राइड फोन के भारतीय विनिर्माताओं के संदर्भ में पिचाई ने कहा, ‘‘हम हर साल फोन को सस्ता बनाने का पूरा खयाल रखते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें। वर्ष 2004 में सिर्फ दो ही भारतीय विनिर्माता यहां फोन बना रहे थे। अब यह संख्या 200 है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.