सर्व धर्म साम्मूहिक शादी सम्मलेन का पोस्टर विमोचन

( 3254 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 19 04:06

सर्व धर्म साम्मूहिक शादी सम्मलेन का पोस्टर विमोचन

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से आगामी ३० जून को भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित किये जाने वाले सर्व धर्म सामूहिक शादी सम्मलेन के पोस्टर का विमोचन आज जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी ने किया।

सोसायटी सदर डॉ खलील अगवानी ने बताया कि जिला कलेक्टर ने शादी सम्मलेन में आकर वर वधू को आशीर्वाद देने का आश्वासन दिया। जलाकलेक्टर को सोसायटी द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। इस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

डॉ ख्ालील ने बताया की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूर्व में जिन दम्पत्तियों  की शादियां सामूहिक विवाह में हुई, उनको सरकारी अनुदान की एफ,डी वितरित की जा रही हैं। शीघ्र ही उन्हें प्लॉट दिए जायँगे।

डॉ अगवानी ने बताया कि सर्व धर्म सामूहिक शादी सम्मेलन में २१ जोडे होने पर एक इनामी योजना बनाई गई हैं। जिसमें पहला ईनाम ३ जोडे को प्लॉट और दूसरा ईनाम ३ वधु को नगद राशि दी जायगी। इस मौके पर सी.पी सालवी यास्मीन बानो मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.