जयपुर। लावारिस या निराश्रित मृतक के सम्मान एवं विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार (दाह संस्कार) करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं के वर्ष 2019-20 चयन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है।
उप निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर (षहर) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 की बजट घोषणा में राज्य सरकार द्वारा अन्त्येष्टि अनुदान योजना प्रारम्भ की गयी थी। उन्होंने बताया कि चयन में भाग लेने वाली संस्था सोसायटी एक्ट में पंजीकृत हो तथा निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्तियों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत होने के साथ वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होनी आवष्यक है।
उन्होंने बताया कि संस्था का चयन जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा किया जायेगा। संस्था को प्रत्येक प्रकरण में अनुदान राषि दी जायेगी। इच्छुक संस्थाएं 21 जून 2019 तक अपना प्रस्ताव उप निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर शहर के कार्यालय में जमा करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए उप निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर शहर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।