34 लोगों को रिहा कराया तालिबान की कैद से

( 4229 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 19 07:06

34 लोगों को रिहा कराया तालिबान की कैद से

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बागलान प्रांत में तालिबान द्वारा संचालित जेल से अफगान बलों ने 34 लोगों को रिहा कराया है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, सोमवार को चलाए गए अभियान में 17 नागरिकों और सुरक्षाबलों के 17 सदस्यों को रिहा कराया गया। 17 सुरक्षाकर्मियों में सात सैनिक और सात पुलिस कर्मी हैं। बागलान में हुई छापेमारी पर तालिबान ने कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले महीने, संयुक्त राष्ट्र ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि तालिबान द्वारा पकड़े गए अफगान बंदियों के साथ र्दुव्‍यवहार किया जा सकता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.