आनंद ग्रैंड स्विस शतरंज में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे

( 9087 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 19 07:06

आनंद ग्रैंड स्विस शतरंज में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे

चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद 10 से 21 अक्टूबर तक आइल ऑफ मैन में होने वाले ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। विश्व शतरंज ईकाई फिडे के बयान में कहा गया कि शतरंज के इतिहास में इसके सबसे मजबूत स्विस-सिस्टम टूर्नामेंट होने की उम्मीद है। एक जून तक आनंद, पी हरिकृष्णा, विदित संतोष गुजराती, बी अधिबन, के शशिकिरण और एस पी सेथुरमन जैसे भारतीय ग्रैंड मास्टर्स इस टूर्नामेंट में भाग लेने के पात्र हैं। इसमें नॉव्रे के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन के अलावा फैबियानो कारुआना, वेस्ली सो, अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक, अनीश गिरि, हिकारू नाकामुरा और सग्रेई कारजाकिन जैसे शीर्ष खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.