स्थाई प्रकल्प से परिषद की पहचानः शर्मा

( 10171 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jun, 19 07:06

स्थाई प्रकल्प से परिषद की पहचानः शर्मा

बाडमेर। किसी सगठन की पहचान उसके स्थाई प्रकल्प होते है जो उनके सेवा कार्यों से जनता के दिल और दिमाग पर स्थाई पहचान छोडता है।

यह उद्गार रविवार को सेवा सदन में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की बैठक मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय महासचिव जे.पी.शर्मा ने व्यक्त किए। बैठक में शाखा के स्थाई प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी शाखा अध्यक्ष ताराचंद जाटोल ने देते हुए बताया कि परिषद द्वारा लैब, एम्बुलेंस, जल मंदिर, डीप फि्रज, नेत्र ऑपरेशन, आयुर्वेद शिविर सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों से जन सेवा को समर्पित है। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने जिले में भारत विकास परिषद की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में सेवा और संस्कार के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर चालू वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए। प्रांतीय वित सचिव द्वारा सदस्यता संख्या में वृद्धि का आह्वान किया। भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रकल्प प्रभारी राजेश शर्मा गुरूवंदन छात्र अभिनंदन के बाबूबाल गौड ने गत वर्ष के कार्यों की जानकारी देते हुए इस वर्ष के लक्ष्य बताए। बैठक के बाद सेवा सदन में बाडमेर जन सेवा समिति व भारत विकास परिषद के तत्वावधान में चल रहे अभिरूचि शिविर का अवलोकन किया। उपाध्यक्ष वंदना तापडया ने शिविर के बारे में जानकारी दी। शिविरार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही अब तक पर्यावरण, जीवन कौशल के विभिन्न पोस्टर का अवलोकन किया। बैठक में प्रांतीय वित सचिव रामकिशन भूतडा, स्थाई प्रकल्प प्रमुख चांद रतन मूथा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकल्प प्रभारी रेणु गौड, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहता, वीर दुर्गादास शाखा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जोशी, सचिव दिनेश सिंघवी, मुख्य शाखा के वित सचिव ताराचंद चौपडा, सुशीला मेहता, मंगला मूंदडा, अर्चना जोशी, निर्मला चौपडा, भरत मूंदडा, पुरूषोतम खत्री, महेश सुथार, अशोक गीगल, छगनलाल खत्री, किशन गौड, अनिता लखानी, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव किशोर शर्मा ने करते हुए दो माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक के बाद उक्त दल के साथ भारत लेब, राजकीय चिकित्सालय स्थित जल मंदिर, डीप फि्रज, एम्बुलेंस का अवलोकन किया।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.