मंगला तेल क्षेत्र में देश के कुल उत्पादन का २५ प्रतिशत तेल

( 13698 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 May, 19 06:05

मंगला तेल क्षेत्र में देश के कुल उत्पादन का २५ प्रतिशत तेल

उदयपुर। विज्ञान समिति द्वारा संचालित प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ की मासिक बैठक विज्ञान समिति सभागार में सम्पन्न हुई।

जिसमें ओएनजीसी के पूर्व उपाध्यक्ष डी एस पोरवाल ने ”पेट्रोलियम तकनीकी तथा  विश्वमें तेल व गैस की वर्तमान उपलब्धता “विषय पर सारगंर्भित वार्ता पॉवर पॉइन्ट द्वारा प्रस्तुति दी। उन्होंने विश्व में पेट्रोल संसाधनों की वर्तमान स्थिति एवं इन संसाधनों की भारतीय परिप्रेक्ष्य में विवेचना की। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान में बाडमेर में मंगला तेल क्षेत्र का उत्पादन देश के कुल उत्पादन का २५ प्रतिशत तक है। यह सफलता केयर्न एनर्जी की उच्चस्तरीय प्रौद्योगिकी एवं योजनाबद्ध कार्यविधि द्वारा ही संभव हो सकी है। इसके पूर्व ओएनजीसी को विगत ३ दशकों में भी इस कार्य में आशानुकूल सफलता नहीं मिल पाई थी।

उल्लेखनीय है कि पोरवाल ने ओएनजीसी  तथा अनेक संस्थानों में अत्यंत वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है और अनेक संस्थानों में परामर्शक के रूप में सेवाएं भी दी है। प्रारंभ में वक्ता का परिचय डॉ. के एल तोतावत ने दिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ एल एल धाकड ने की। संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी मुनीश गोयल ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.