राष्ट्र निर्माण में नेहरु के योगदान को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि PM मोदी ने

( 5533 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 19 08:05

राष्ट्र निर्माण में नेहरु के योगदान को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि PM मोदी ने

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की सोमवार को 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं।’’ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरु को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.