सोना चमका

( 15775 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 19 07:05

सोना चमका

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी रही। सोना 200 रपए की बढ़त के साथ 32,870 रपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 150 रपए की तेजी के साथ 37,550 रपए प्रति किलोग्राम हो गई। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का श्रेय घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में आई तेजी को दिया। हालांकि विदेशों में कमजोरी के रुख ने पीली धातु के इस लाभ को कुछ सीमित किया।नियंतण्र स्तर पर न्यूयार्क में सोना गिरावट के साथ 1281.70 डालर प्रति औंस रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 14.61 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 200-200 रपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,870 रपए और 32,700 रपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.