काठमांडो में नकली भारतीय मुद्रा के साथ छह गिरफ्तार

( 6246 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 19 05:05

 काठमांडो में नकली भारतीय मुद्रा के साथ छह गिरफ्तार

काठमांडो। नेपाल की राजधानी काठमांडो के अंतरराष्ट्रीय त्रिभुवन हवाई अड्डे से शुक्रवार को कतर एयरलाइंस से सात करोड़ से अधिक की नकली भारतीय मुद्रा के साथ तीन पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। हवाई अड्डा में तैनात नेपाल पुलिस के एसएसपी संदीप भण्डारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन पाकिस्तानी नागरिक हैं। इनके नाम अख्तर मोहम्मद, मो. अनवर और उद्दीन नसिर है इसके अलावा इसमें तीन नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.