जीएसटी लागू करने वाली सरकार दोबारा सत्ता में आई

( 7832 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 19 07:05

जीएसटी लागू करने वाली सरकार दोबारा सत्ता में आई

विदेशों में जहां भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू की गई वहां प्राय: इसे लागू करने वाली सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन इसके उलट भारत में जीएसटी लागू करने वाली सरकार दोबारा सत्ता में आने जा रही है। इससे साफ है कि नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को प्रमुख आर्थिक सुधार के रूप में स्वीकार किया गया है।चुनाव परिणाम के अद्यतन रुझान में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा की 542 सीटों में से 343 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है। विदेशों की बात करें तो मलयेशिया में संघीय सरकार को जीएसटी लागू करने के बाद हार मिली थी। ऐसा ही हाल न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया में जीएसटी लागू करने वाली सरकारों का रहा।दरअसल, इन देशों में कर सुधार कार्यक्रम के बाद वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ गई जिसका लोगों में पैदा हुई नाराजगी का परिणाम सरकारों को भुगतना पड़ा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.