सेंसेक्स 40,000 का आंकड़ा छूकर लौटा

( 5864 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 19 07:05

सेंसेक्स 40,000 का आंकड़ा छूकर लौटा

लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार प्रदर्शन के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को रिकार्ड ऊंचाई छूने के बाद सटोरियों की ओर से लाभ काटने के लिए चली बिकवाली से चलते अंत में यह 299 अंक के नुकसान से बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स के 40,000 अंक के अब तक के रिकार्ड स्तर के पार पहुंचने के साथ ही निवेशकों की संपत्ति में 2.87 लाख करोड़ रपए की वृद्धि दर्ज की गई।कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 40,000 अंक के स्तर को पार कर गया था। वहीं निफ्टी ने भी पहली बार 12,000 अंक के स्तर को लांघा था। हालांकि, कारोबार के अंतिम दौर में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार नुकसान के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 298.82 अंक या 0.76 प्रतिशत के नुकसान से 38,811.39 अंक पर बंद हुआ। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.