पाक मीडिया की नजर भारत के चुनाव नतीजों पर

( 6749 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 19 05:05

पाक मीडिया की नजर भारत के चुनाव नतीजों पर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान मीडिया भी भारत के चुनाव परिणामों पर नजर बनाए हुए है। भारत में बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों और प्रतिक्रियाओं को व्यापक कवरेज प्रदान की गई है। भारतीय आम चुनाव के नतीजे पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि नई दिल्ली में बनने वाली अगली सरकार से ही दोनों देशों के भावी रिश्तों का रुख निर्धारित होगा। पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण बने हैं। ‘‘डान’ की ‘‘हेडलाइन’ थी भारत में मतगणना शुरू। समाचार पत्र की वेबसाइट पर चुनाव संबंधी ‘‘लाइव अपडेट’ मुहैया कराई जा रही है, जहां कुछ प्रमुख उम्मीदवारों से जुड़े नतीजे और शुरुआती रुझान भी दिए गए। ‘‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने लिखा मोदी भारतीय चुनाव में एकतरफा जीत की ओर। उसने लिखा कि भाजपा 542 सीटों में से 292 सीट हासिल कर आगे चल रही है। ससंद में बहुमत के लिए 272 सीटों की आवश्यकता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.