2010 हवाई दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि

( 6895 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 19 06:05

2010 हवाई दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि

मेंगलुरु। कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन के सदस्यों और मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 2010 के हवाई दुर्घटना में मारे गये लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त शशिकांत सेंथिल ने इस हवाई दुर्घटना में मरने वाले लोगों की याद में बनाये गये स्मारक पर माल्यार्पण किया। 22 मई 2010 को मेंगलुरु जाने वाली एयर इडिया एक्सप्रेस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे इसमें सवार 158 यात्रियों की मौत हो गयी थी और आठ लोग चमत्कारिक ढ़ंग से बच गये थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.