भारत-सिंगापुर नौसेना समुद्री अभ्यास संपन्न

( 4052 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 19 06:05

भारत-सिंगापुर नौसेना समुद्री अभ्यास संपन्न

सिंगापुर। भारतीय और सिंगापुर की नौसेनाओं ने बुधवार को सामरिक महत्व वाले दक्षिण चीन सागर में अपना द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास संपन्न किया। इस सागर में चीन अपनी सैन्य ताकत प्रदर्शित कर रहा है। भारतीय नौसेना और सिंगापुर की नौसेना के बीच 16 से 22 मई तक ‘‘सिंगापुर-इंडिया मेरीटाइम बाइलेटरल एक्सरसाइज’ (सिम्बेक्स 2019) का आयोजन हुआ था। भारतीय उच्चायोग ने यहां बताया, भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस कोलकाता, आईएनएस शक्ति और पी8 मेरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट ने अभ्यास में हिस्सा लिया। यह अभ्यास अधिकतर सिंगापुर के अपतटीय क्षेत्र में हुआ। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.