इंडोनेशिया में भड़का दंगा

( 11044 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 19 05:05

इंडोनेशिया में भड़का दंगा

जकार्ता । इंडोनेशिया की राजधानी में चुनाव संबंधी दंगों में छह लोगों की मौत हो गई जहां राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार के समर्थकों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने दंगों के मद्देनजर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है।राष्ट्रपति पद के पराजित उम्मीदवार पूर्व जनरल पराबोवो सुबियांतो के समर्थकों के चुनाव पर्यवेक्षी एजेंसी के शहर के कार्यालय में घुसने की कोशिश करने पर मंगलवार की रात झड़प शुरू हो गई और तब से ही दंगे जारी हैं। जकार्ता में दो दर्जन से अधिक वाहनों को आग लगा दी गई। पुलिस पर पथराव भी किया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं तथा पानी की धारा छोड़ी। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख टीटो कर्नावियन ने बताया, लोगों की मौत गोली लगने या आग में झुलसने से हुई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.