भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सता रहे - ममता बनर्जी

( 6506 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 19 06:05

भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सता रहे - ममता बनर्जी

कोलकाता  । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान रविवार को जनता को प्रताड़ित करने का भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय बलों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके पहले इस तरह की चीजें नहीं देखी गई थीं। ममता ने कहा, देखिए, प्रचार खत्म हो चुका है। मतदान चल रहा है। इसलिए मैं प्रचार के बारे में कुछ नहीं कहूंगी। ममता ने दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में मित्रा इंस्टीटय़ूट में बने बूथ में अपना वोट डालने के बाद कहा, लेकिन आज सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं और सीआरपीएफ ने जिस तरह से लोगों को प्रताड़ित किया है, हमने इस तरह की चीज इससे पहले कभी नहीं देखी थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.