विशाल अजमेरा बने लायंस क्लब जोधपुर रॉयल्स के नए अध्यक्ष

( 2222 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 19 04:05

2019- 20 के लिए कार्यकारिणी का गठन

विशाल अजमेरा बने लायंस क्लब जोधपुर रॉयल्स के नए अध्यक्ष
लायंस क्लब जोधपुर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक अध्यक्ष वीरेंद्र जैन की अध्यक्षता में होटल मधुरम रॉयल के सभागार में आयोजित की गई जिसमें वर्तमान सचिव विशाल अजमेरा को सर्वसम्मति से 2019-20 के लिए अध्यक्ष चुना गया. सचिव पद हेतु दीपक माथुर एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु सुनील जैन को निर्वाचित किया गया.
 
इसके साथ ही नव निर्वाचित कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जिसमें सुरेंद्र विश्नोई, वेद प्रकाश शर्मा एवं महेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, निलेश लोहिया संयुक्त सचिव, मनीष धूत सह कोषाध्यक्ष, सहित दिनेश गुप्ता, सुशील चौधरी, शशी शर्मा, प्रशांत लोढा, विनोद हरवानी, धनेश सोनी, आशीष माथुर, सुब्रमणी विश्वनाथन, धीरज शर्मा, हेमेंद्र गहलोत, मनीष बंसल, संजय जैन, सुनील चांडक एवं सुरेश गुप्ता को  कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर चुना गया.

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.