सांसद जोशी ने राजस्थान सरकार को लिखा पत्र

( 6166 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 19 03:05

इतिहास को गलत पेश करने का प्रयास असहनीय-जोशी

सांसद जोशी ने राजस्थान सरकार को लिखा पत्र

चित्तौडगढ/ वर्तमान राजस्थान सरकार द्वारा हमारे गौरवशाली इतिहास के तथ्यो को अपने मनमाने तरिके से परिभाषित करने का प्रयास एवं पाठ्यक्रमो मे इतिहास एवं महापुरूषो के बारे में अपनी राजनीतिक सोच थोपने का प्रयास असहनीय है।

चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगाह किया कि हमारे इतिहास से प्रेरणा लेने के लिए उनको पाठ्यक्रमो मे शामिल किया गया है।परन्तु सरकार अपनी संकिर्ण मानसिंकता के कारण सती एवं जौहर को एक समान मानकर व्यवहार कर रही है। जबकि ये दोनो अलग-अलग परमपराऐ रही है। जौहर को सम्पूर्ण विश्व में राष्ट्रभक्ति एवं युद्ध के समय से पूर्व सर्वसमाज की महिलाओ द्वारा देश के लिए सर्वस्व समर्पण की पराकाष्ठा का अद्वितिय उदाहरण है। देश ही नही विदेश से भी आने वाले लाखो पर्यटक अपने भ्रमण के दौरान दुर्ग पर जौहर स्थल का निरिक्षण एवं इसके इतिहास का वर्णन सुनते हुए रोमांचित हो उठते है पवित्र जौहर स्थल की माटी का तिलक कर स्वयं को भी उस परम्परा का वाहक मानते है वर्तमान सरकार एवं उच्च शिक्षा मंत्री केवल अपने नेतृत्व को खुश करने के लिए तथ्यो को तोड मरोडकर आने वाली पिढी को गलत इतिहास पढाने का प्रयास कर रहे हैा सरकार के इन प्रयासो का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा।सांसद जोशी ने अपने पत्र में यह भी कहा की वर्तमान केन्द्र सरकार ने तो एतिहासिक धरोहरो के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ना केवल चित्तौडगढ दुर्ग अपितु देश के सैंकडो स्मारको पर करोडो रूपये के कार्य करवाये है। जौहर स्थल पर भी पाथवे निमार्णका कार्य एवं शिलालेख के माध्यम से जौहर के इतिहास का अंकन किया जा रहा है। 

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.