ग्रीष्मकालिन शिविर निखार में 50 मटके वितरित एवं 100 लोगों को भोजन कराया

( 6877 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 19 10:05

महावीर युवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ का 12 दिवसीय ग्रीष्मकालिन शिविर

ग्रीष्मकालिन शिविर निखार में 50 मटके वितरित एवं 100 लोगों को भोजन कराया


उदयपुर।  श्री महावीर युवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से विज्ञान समिति सभागार में आयोजित 12 दिवसीय ग्रीष्मकालिन शिविर निखार शनिवार को विभिन्न कार्यशाला आयोजित की गई। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि निखार शिविर की थीम भुखे को भोजन प्यासे को पानी पर 50 मटकों का वितरण किया गया एवं 100 गरीब असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। धार्मिक कार्यशाला में समवशरण विषय पर ज्ञान दिया गया। महामंत्री सोनल सिंघवी ने बताया कि सुखाडिया विश्व विद्यालय के होटल मेनेजमेन्ट के मास्टर शेफ देवेन्द्र यादव ने शिविराथियों को क्लब सेंण्डविचए कॉस्लो सेण्डविचए मेडीटेरियन सेण्डविचए चीज कॉर्न सेण्डविचए कॉस्लो चिज सेण्डविचए वेजीटेबल सेण्डविचए गार्लिक ब्रेड आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। जुम्बा ऐरोबिक्सए बोकवा का प्रशिक्षण रणजीत सोलंकी ने दिया।  शिविर में राहुल व प्रियांशु ने नृत्य का प्रशिक्षण दिया। मंगलचरण सुशीला मेहताए सुशीला माण्डावतए स्नेहलता दोशी ए विंकल मोगरा व सुनिता लोढा ने किया। 
                                   


साभार : Rajkumar fattawat


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.