मोदी का पहाड़ी लिबास आकर्षण का केंद्र बना

( 7286 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 19 08:05

मोदी का पहाड़ी लिबास आकर्षण का केंद्र बना

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पारंपरिक पहाड़ी परिधान में विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे और उनका परिधान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में 11755 फीट की उंचाई पर स्थित केदारनाथ में मोदी स्लेटी रंग का चोगा, पहाड़ी टोपी और कमर में केसरिया गमछे में नजर आये और हैलीपैड से केदारनाथ मंदिर तक का पैदल रास्ता उन्होंने पहाड़ी अंदाज में छड़ी लेकर तय किया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.