शिबू से भिड़ेंगे सोरेन

( 5929 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 19 08:05

शिबू से भिड़ेंगे सोरेन

रांची। आम चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा है जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन सहित 42 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय होगी। प्रदेश में रविवार को तीन संसदीय सीटों- दुमका, राजमहल और गोड्डा में मतदान होंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख सोरेन एक बार फिर दुमका सीट से मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा के सुनील सोरेन हैं। झामुमो नेता ने 2009 और 2014 में दो बार भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया था। चुनाव आयोग के एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 45,64,681 मतदाता हैं, जिनमें 22,00,119 महिलाएं और 21 थर्डजेंडर मतदाता शामिल हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.