प्रियंका खराब मौसम के चलते मंडी नहीं पहुंच पाईं

( 8262 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 May, 19 08:05

प्रियंका खराब मौसम के चलते मंडी नहीं पहुंच पाईं

शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खराब मौसम की वजह से मंगलवार को यहां की एक रैली में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने वीडियो क्लिप भेजकर मतदाताओं से पार्टी के मंडी से प्रत्याशी आश्रय शर्मा के लिए समर्थन मांगा। प्रियंका ने 55 सैकंड के क्लिप में लोगों से अपील की कि अगर वे अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास होते देखना चाहते हैं तो कांग्रेस को वोट दें। प्रियंका को मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में सुंदरनगर में एक रैली को संबोधित करना था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.