ग्रीष्मकालिन शिविर निखार में 50 मटकों का वितरण 

( 12821 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 May, 19 09:05

जुम्बा, ऐराबिक्स, डांस व कुकिंग का दिया प्रशिक्षण 

ग्रीष्मकालिन शिविर निखार में 50 मटकों का वितरण 

उदयपुर।  श्री महावीर युवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित 12 दिवसीय ग्रीष्मकालिन शिविर निखार मंगलवार को विज्ञान समिति सभागार में  जुम्बा, डांस, ऐराबिक्स, कुकिंग कार्यशाल के साथ 50 मटकों का वितरण किया गया। संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फतावत ने बताया कि शिविर में भूखे को भोजन व प्यासे का पानी की थीम पर 50 मिट्टी के मटकों का वितरण किया गया ताकि राहगीर प्यास बूजा सकें। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि  कुकिंग कार्यशाला में विशेषज्ञा बेला जैन एवं निर्मला सोनी ने मिठ्ठी ईलाईची कुकिजए बादाम कुकिजए  नान खटाईए चोकलेट मफीन्सए टूटी.फ्रूटी वनिला मफीन्स बनाना सिखाया गया। 
जुम्बा एस्पर्ट रणजीत सोलंकी ने जुम्बाए एरोबिक्स का प्रशिक्षण दिया। कोरियोग्राफर राहुल प्रियांशु ने कई प्रकार के नृत्यों का प्रशिक्षण दिया। शिविर में महिलाओं को सुशीला मेहता ने एक्युप्रेशर का प्रशिक्षण दिया। धर्मिक पाठशाला में जैन धर्म के तीर्थंकरए स्वप्न आदि का ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में मंगलाचरण कल्पना बोहराए मुक्ता जैनए गरिमा धींगए अनिता सिंघवी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री सोनल सिंघवी द्वारा किया गया। 
                                    


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.