प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था

( 2587 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 May, 19 03:05

प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था

अलवर जिले के थानागाजी में २६ अप्रेल २०१९ को घटित वीभत्स और हृदयविदारक घटना के विरोध में व प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीडन व दुष्कर्म की तेजी से बढ रही घटनाओं को रोकने में अक्षम कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी चित्तौडगढ द्वारा   ०९.०५.२०१९ गुरूवार प्रातः ११ बजे कलेक्ट्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा । जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने जानकारी दी है कि धरना प्रदर्शन में सभी जनप्रतिनिधि,पार्टी पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री, पदाधिकारी,मोर्चों,प्रकोष्ठों,प्रकल्पों,विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री,पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे ।

 

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.