हिन्दुस्तान जिंक ‘ग्रेट प्लेस टू वक-सर्टिफाइडसे सम्मानित

( 10780 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Apr, 19 02:04

हिन्दुस्तान जिंक ‘ग्रेट प्लेस टू वक-सर्टिफाइडसे सम्मानित

वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क-सर्टिफाइड’ से सम्मानित किया गया हैं। हिन्दुस्तान जिंक ने ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्वे में भाग लिया था जहां मानव संसाधन की कार्यविधियों एवं संस्कृति के ऑडिट के आधार पर हिन्दुस्तान जिंक को ‘कार्य करने के लिए उत्तम स्थान’ पाया गया है।

हिन्दुस्तान जिंक को इस मान्यता के लिए तीन स्तम्भ जिम्मेदारी से कार्य, बिल्डिंग स्ट्राॅग रिले६ान६ाप, एंडंग एण्ड शेयरिंग वेल्यू समर्थित रहे हैं। कंपनी एक गतिशील एवं सम्पन्न कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्व है जहां क्षमताओं को महत्व, नेतृत्व विकसित तथा प्रदर्शन को पुरस्कृत किया जाता है। हिन्दुस्तान जिंक एक जीवंत कार्य वातावरण प्रदान करता है तथा कर्मचारियों को उच्च प्रदर्शन एवं प्रतिभा आधारित वातावरण में अपने कौशल को विकसित करने में सक्षम बनाया जाता है। हिन्दुस्तान जिंक में संविदा कर्मचारियों सहित 17000 कर्मचारी कार्यरत है।

वर्क टू प्लेस/ संस्थान एक वैश्विक प्रबन्धन अनुसंधान एवं परामर्श कंपनी है जो संगठनों में बेहतर कार्यस्थलों का निर्माण करके व्यावसायिक उ*ेश्य को प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए समर्पित है। यह संस्थान दुनिया भर में हर वर्ष 7000 से अधिक संगठनों के साथ काम करते हैं और अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची के माध्यम से दुनिया भर में ग्रेट कार्यस्थलों को पहचानने और मान्यता प्रदान करने का काम करते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.