दिल्ली-मुंबई से 28 नई उड़ानें शुरू करेगी

( 4088 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 19 07:04

नई दिल्ली । स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है। इसके तहत कंपनी 26 अप्रैल से अपने घरेलू नेटवर्क पर नई दिल्ली और मुंबई से अन्य शहरों के लिए 28 नई दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।कंपनी ने कहा कि मुंबई से नई उड़ानें मुंबई-जयपुर-मुंबई, मुंबई-अमृतसर- मुंबई, मुंबई-मैंगलोर-मुंबई और मुंबई - कोयम्बटूर -मुंबई मार्ग पर होंगी। कंपनी ने मुंबई-पटना-मुंबई, मुंबई-हैदराबाद-मुंबई और मुंबई- कोलकाता-मुंबई मागरें पर भी परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। स्पाइसजेट ने कहा, ‘‘एयरलाइन दिल्ली से पटना और दिल्ली से बेंगलुरू के लिए भी सेवा शुरू करेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.