गोला फेंक में तेजिंदर ने जीता स्वर्ण

( 7206 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 19 07:04

गोला फेंक में तेजिंदर ने जीता स्वर्ण

दोहा  । एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता तेजिंदर पाल सिंह तूर ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरु ष गोला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। तेजिंदर ने सा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20.22 मीटर तक गोला फेंका और स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन को महिला हेप्टाथलान में रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि पदक के प्रबल दावेदार जिनसन जानसन पुरु षों की 1500 मीटर दौड़ के फाइनल्स से कुछ देर पहले चोटिल होने के कारण हट गए। भारत का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। सोमवार को गोमती मरिमुथु ने महिला 800 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता था।बाईस वर्षीय स्वप्ना ने सात स्पर्धाओं में कुल 5993 अंक बनाए और वह उज्बेकिस्तान की एकटेरिना वोर्निना (6198 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रही। एक अन्य भारतीय पूर्णिमा हेम्बराम 5528 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.