राहुल गांधी ने शाह को कहा- मर्डर एक्यूज्ड

( 13656 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 19 06:04

राहुल गांधी ने शाह को कहा- मर्डर एक्यूज्ड

सीहोरा । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमित शाह पर करारा प्रहार करते हुए उन्हें ‘‘मर्डर एक्यूज्ड’’कहा, वहीं भाजपा अध्यक्ष ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उनके (राहुल के) ‘‘कानूनी ज्ञान’’ पर सवाल उठाए। मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षने एक बार फिर ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देते हुए जनता से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण भारत में किया जायेगा। भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा, ‘‘मर्डर एक्यूज्ड भाजपा प्रमुख अमित शाह। वाह, क्या शान है!’’ गांधी की इस टिप्पणी पर शाह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘चलो मैं आपको फैसले का सार बताता हूं। मुझ पर झूठा मामला लगाया गया और अदालत ने पहले ही आदेश पारित कर दिया है कि यह राजनीति से प्रेरित आरोप थे और कोई सबूत नहीं थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.