म्यांमार में भूस्खलन

( 6192 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 19 06:04

म्यांमार में भूस्खलन

म्यांमार के उत्तरी राज्य कचिन में कीमती पत्थर हरिताश्म (जेड) की एक खदान के पास कचरे का विशाल ढेर खिसकने से कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।म्यांमार की मीडिया ने बताया, कचिन में खनन कंपनियों द्वारा इकट्ठा किए गए कचरे का विशाल ढेर शनिवार को खिसकने से जेड पत्थर की खुदाई कर रहे खननकर्मी उसकी चपेट में आ गए। भूस्खलन के कारण 90 लोगों की मौत हो गयी जिनमें खननकर्मियों के अलावा वे लोग भी शामिल हैं जो कचरे के ढेर में जेड पत्थर के टुकड़े खोज कर बेचने का काम करते थे। हादसे में कई लोगों के लापता होने की भी रिपोर्ट है। कचिन राज्य में दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन जेड पत्थरों का खनन होता है। म्यांमार रेड क्रॉस, सेना, पुलिस और स्थानीय सामुदायिक समूह राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। लोगों के शवों को जमीन खोद कर निकालना पड़ रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.