पहला ईस्टर मनाया प्रियंका, निक ने

( 6098 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 19 11:04

पहला ईस्टर मनाया प्रियंका, निक ने

लॉस एंजेलिस । अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शादी के बाद पहला ईस्टर अपने पति पॉप सिंगर निक जोनास के साथ मनाया। दोनों ने अटलांटा में ईस्टर मनाया और इसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को प्रियंका ने रविवार के दिन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें निक की मां डेनिसी जोनस भी उनके साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, हम सभी की तरफ से आपको हैप्पी ईस्टर। निक ने भी प्रियंका के साथ एक बहुत ही सुंदर तस्वीर को शेयर किया जिसके साथ उन्होंने लिखा, मैं और मेरी पत्नी की ओर से आपको और आपके पार्टनर को हैप्पी ईस्टर। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.