15 राज्यों की 117 सीटों पर महाचुनौती जारी...

( 7448 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 19 10:04

15 राज्यों की 117 सीटों पर महाचुनौती जारी...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज देश की जनता 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 117 सीटों पर  अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही है। देश की 117 सीटों पर दोपहर 12 बजे तक 23.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सुबह के दस बजे तक तक 10.29 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों (मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत) पर सुबह 10 बजे तक 10.36 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बिहार की अररिया, झंझारपुर, सुपौल, खगड़िया और मधेपुरा की सीटों पर सुबह 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत 12.64 रहा। पश्चिम बंगाल में माल्दा उत्तर, बालुरघाट, जंगीपुर, माल्दा दक्षिण, मुर्शिदाबाद में मतदान का प्रतिशत 16.85 रहा। महाराष्ट्र में जलगाँव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले सीट पर सुबह 10 बजे तक 6.97 रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.