भारत को जिता सकते हैं विश्व कप कोहली और धोनी

( 8200 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 19 08:04

भारत को जिता सकते हैं विश्व कप कोहली और धोनी

न्यूयार्क। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के प्रमुख रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागता नहीं जो अच्छे कप्तान के लक्षण हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं। भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे श्रीकांत 2011 में चयन समिति के भी प्रमुख थे जब भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता। उनका मानना है कि कोहली की आक्रामकता और महेंद्र सिंह धोनी का शांतचित्त रवैया भारत को फिर विश्व कप दिला सकता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.