विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तक पूजन एवं प्रदर्शनी

( 24667 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Apr, 19 05:04

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल

विश्व पुस्तक दिवस पर पुस्तक पूजन एवं प्रदर्शनी

 कोटा संभाग के  राजकीय पं. दीनदयाल उपाध्याय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में

 विश्व पुस्तक  दिवस समारोह की शुरुआत सर्व धर्म ग्रंथ पूजन के साथ कि गई। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

पुस्तक दिवस समारोह में  पुस्तक एवम समाज विशय पर अपने उद्धबोधन में पुस्तकालय अधीक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमें फक्र है कि जिस यूएसए को दुनियां सुपर पावर कहती है उस से दुगुना समय हम भारतीय पुस्तक अध्यन में व्यतीत करते हैं। शिक्षाविद सीमा घोष, डॉ. गोपाल,डॉ. ओम प्रकाश गर्ग, प्रोफेसर डॉ. सक्सेना, सागर आजाद एवं अन्य वक्ताओं ने पुस्तक का समाज से रिश्ता प्रतिपादित कर महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छी पुस्तकें पीढ़ियों तक संस्कारों का संवाहक होती हैं। कविताओं के माध्यम से मतदान करने एवं बेटी बचाने के संदेश दिए गए। समारोह में गणमान्य व्यक्ति, पुस्तकालय से संबंधित प्रभारी, पाठक आदि मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.