प्रज्ञा ठाकुर का नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा चुनाव आयोग: मायावती

( 6762 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 19 07:04

प्रज्ञा ठाकुर का नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा चुनाव आयोग: मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और हाल ही में विवादास्पद बयान देने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुए सोमवार को सवाल किया कि चुनाव आयोग उनका नामांकन रद्द क्यों नहीं कर रहा है। मायावती ने ट्वीट किया,  भोपाल से भाजपा प्रत्याशी और मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वह ’धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही है बीजेपी—आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है। उन्होंने कहा, लेकिन :चुनाव: आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है ... प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है? 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.