लीबिया में सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डा बंद

( 5370 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 19 07:04

लीबिया में सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डा  बंद

मास्को  । लीबिया में राजधानी त्रिपोली के मितिगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। मितिगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) के प्रवक्ता अहमद मिसमारी ने शनिवार देर रात बताया कि त्रिपोली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भीषण संघर्ष हो रहा है। इस संघर्ष में लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.