यलो वेस्ट रैली में 28000 लोग हुए शामिल

( 4952 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 19 07:04

यलो वेस्ट रैली में 28000 लोग हुए शामिल

मॉस्को  । फ्रांस में नवंबर महीने से शुरू होने के बाद शनिवार को समूचे देश में लगातार 23वें सप्ताह यलो वेस्ट रैली में करीब 28000 लोग शामिल हुए। स्थानीय मीडिया ने गृह मंत्रालय के हवाले से खबर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 249 लोग हिरासत में लिए गए हैं जबकि पूरे देश में करीब 182 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि ईंधन कर के दामों में बढ़ोतरी के कारण फ्रांस में नवंबर के मध्य में यलो वेस्ट रैली शुरू की गई थी जबकि फ्रांस सरकार ने ईंधन कर को बढ़ाने की योजना वापस ले ली थी तथा देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अन्य उपायों पर विचार किया था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.