ट्रंप ने फिर गलती की

( 5922 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 19 06:04

ट्रंप ने फिर गलती की

वाशिंगटन । अक्सर अपनी गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर गलती की और कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोटों में ‘‘13.8 करोड़ लोगों की मौत’ हो गई। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए विभिन्न विस्फोटों में 218 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। श्रीलंका में लिट्टे के साथ गृह युद्ध के समाप्त होने के करीब एक दशक बाद यह भीषण हमला हुआ है। ट्रंप ने ट्वीट कर श्रीलंका के लोगों के साथ संवेदना जतायी और कहा कि अमेरिका उन्हें मदद देने के लिए तैयार है। उन्होंने तीन चर्चों और तीन होटलों में हुए विस्फोटों में 138 लोगों की मौत होने के बदले गलती से 13.8 करोड़ लोग लिख दिया। ट्रंप का यह ट्वीट करीब 20 मिनट बाद हटा लिया गया। लेकिन यह ट्वीट लोगों की नजर से नहीं बच सका और लोग इसका मजाक उड़ाने लगे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.