एम.पी. व गुजरात सीमा क्षेत्र के लिए सूखा दिवस घोषित

( 3718 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Apr, 19 04:04

एम.पी. व गुजरात सीमा क्षेत्र के लिए सूखा दिवस घोषित

बांसवाड़ा / लोकसभा आम चुनाव 2019 के मद्देनज़र बांसवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने मध्यप्रदेश तथा गुजरात की सीमा क्षेत्र के लिए सूखा दिवस घोषित किया है।

मध्यप्रदेश के राज्य से राजस्थान राज्य की लगती हुई सीमा के 3 कि.मी. क्षेत्र में 17 मई की शाम 6 बजे से 19 मई की शाम 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसी प्रकार गुजरात राज्य के राजस्थान राज्य से लगती हुई सीमा के 3 कि.मी. क्षेत्र में 21 अप्रेल की शाम 6 बजे से 23 अप्रेल की शाम 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान दिवस पर भी सूखा दिवस घोषित किया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.