सपना चौधरी दलेर मेहंदी के साथ गाना गाएंगी

( 12633 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Apr, 19 08:04

 सपना चौधरी दलेर मेहंदी के साथ गाना गाएंगी

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी भांगड़ा किंग दलेर मेहंदी के साथ गाना गाने जा रही है। सपना चौधरी का नया गाना रिलीज होने वाला है। गाने के बोल हैं बावली तरेड़। इस गाने को वह सिंगर दलेर मेहंदी के साथ गाती हुई नजर आएंगी। बावली तरेड़ गाने का फस्र्ट पोस्टर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर में दलेर मेहंदी के साथ सपना चौधरी नजर आ रही हैं। सपना पंजाबी सूट पहने हुए दिख रही हैं। गाने के बोल दलेर मेहंदी और कृष्णा भारद्वाज ने लिखे हैं। हालांकि यह गाना कब रिलीज होगा इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। इस पोस्टर को अभी तक 36 हजार लोगों ने लाइक किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.