सोने में गिरावट

( 9683 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Apr, 19 08:04

सोने में गिरावट

नई दिल्ली  । स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 405 रपए लुढ़क कर 32,385 रपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 104 रपए टूटकर 38,246 रपए प्रति किलोग्राम के भाव रह गई। कारोबारियोंने कहा कि घरेलू मांग कमजोर पड़ने से सोने में गिरावट आई। इसके अलावा सकारात्मक नियंतण्र आर्थिक परिदृश्य से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग घटी है।नियंतण्र स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1276.10 डालर प्रति औंस तथा चांदी 15.10 डालर प्रति औंस पर चल रही थी। महावीर जयंती के मौके पर बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार बंद था। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 99.9 फीसद शुद्धता 405 रपए टूटकर 32,385 रपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं सोना 99.5 फीसद शुद्धता 395 रपए के नुकसान से 32,225 रपए प्रति 10 ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 100 रपए टूटकर 26,300 रपए प्रति इकाई पर आ गया। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.