सुशील कुमार शिंदे भविष्य में नहीं लड़ेंगे चुनाव

( 11994 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 19 11:04

सुशील कुमार शिंदे भविष्य में नहीं लड़ेंगे चुनाव

सोलापुर। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि यह उनका अंतिम चुनाव है। 77 वर्षीय शिंदे का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार लिंगायत साधु जयसिद्देश्वर स्वामी और वंचित बहुजन अगाड़ी के प्रकाश आम्बेडकर से है। यहां बृहस्पतिवार को वोट डाले जायेंगे। मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंत में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। मैंने कभी सार्वजनिक तौर पर यह नहीं कहा, पर अब कह रहा हूं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.