स्टालिन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

( 5913 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 19 11:04

स्टालिन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन पर प्रचार नहीं करने की निर्धारित अवधि के दौरान मीडिया से बातचीत कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। अन्नाद्रमुक ने इस बाबत बुधवार को चुनाव आयोग से शिकायत की। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि यह प्रचार का परोक्ष तरीका है। अन्नाद्रमुक ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू को कई अन्य शिकायतें की हैं। इनमें अभिनेता कमल हासन की पार्टी एमएनएम द्वारा निकाले गए विज्ञापन से संबंधित शिकायत भी शामिल है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.