भाजपा को लोग सिखाएंगे सबक-मानवेंद्र

( 9293 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 19 11:04

भाजपा को लोग सिखाएंगे सबक-मानवेंद्र

बाड़मेर। बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि लोग उनके पिता एवं पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह को 2014 के आम चुनावों में टिकट नहीं देने के कारण भगवा पार्टी से नाराज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि थार मरूस्थल की इस लोकसभा सीट पर इस बार लोग उन्हें जितवा कर भाजपा को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां कोई “मोदी लहर” नहीं है और वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। भौगोलिक दृष्टि से बाड़मेर इस प्रमंडल की सबसे बड़ी संसदीय सीट है जहां जाटों एवं राजपूतों का वर्चस्व है। यह दोनों समुदाय यहां के चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.