विधायक पानाचंद मेघवाल सहित कांग्रेसजनों ने किया

( 7861 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 19 07:04

कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद षर्मा के लिए जनसम्पर्क

विधायक पानाचंद मेघवाल सहित कांग्रेसजनों ने किया

बारां । झालावाड़-बारां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के चुनाव जनसम्पर्क हेतु आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं बारां-अटरू विधायक द्वारा दर्जनों कांग्रेसजनों के साथ नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम आमापुरा एवं दुर्जनपुरा में जनसम्पर्क किया गया।

 

नगर अध्यक्ष धर्मचंद जैन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के लिए जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग त्रस्त रहा है। झालावाड-बारां से भाजपा के सांसद दुष्यंतसिंह की भेदभाव एवं उपेक्षापूर्ण नीति के कारण क्षेत्र का विकास अवरूद्व हुआ है। उन्होनें कहा कि केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के कारण आज युवा, किसान, व्यापारी तथा आमजन सभी पूरी तरह परेशान है। भाजपा नेताओं के खोखले बयानों से किसी का भी भला होने वाला नही है। मेघवाल ने कहा कि जो कालेधन के नाम पर असफल नोटबंदी कर, रिजर्व बैंक से 28000 करोड लेकर अपना चुनाव प्रचार करे, क्या आप ऐसे लोगों को वोट देंगे। मेघवाल ने मतदाताओं से आगामी 29 अप्रेल को कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।

 

जनसम्पर्क के दौरान जिलाध्यक्ष एवं बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल के साथ पूर्व चेयरमेन कैलाश शर्मा, राजेन्द्र भूमल्या, उप सभापति गौरव शर्मा, डीसीसी उपाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा आरआई, सचिव नीरज नयन शर्मा, बबलू भाई, अरविन्द गालव, मनीष सेठी, शिवशंकर यादव, महावीर माथोडिया, मनीष भार्गव, लोकेश मेहता, रविनन्दन वर्मा, विजयदीप नागर, हेमराज बैरवा, रामप्रसाद सुमन समेत कई कार्यकर्ता साथ रहे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.