विशाल पिक चैन के जरिए देंगे मतदान का संदेश

( 15223 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 19 07:04

विशाल पिक चैन के जरिए देंगे मतदान का संदेश

चित्तौडगढ। लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए स्वीप के तहत महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विशिष्ट आयोजन “पिक चैन“ १८ अप्रैल को हिन्दुस्तान जिक स्कूल मैदान प्रातः ८.३० बजे आयोजित किया जाएगा।

स्वीप की प्रभारी अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकडों महिलाएँ गुलाबी रंग के परिधानों में सज कर हिन्दुस्तान जिक स्कूल मैदान में भारत के मानचित्र पर एक विशाल पिक चैन का निर्माण कर अधिकाधिक महिलाओं को २९ अप्रैल को मतदान में भाग लेने का संदेश देंगी। स्वीप की सहायक प्रभारी अधिकारी कल्याणी दीक्षित ने बताया कि आयोजन में भाग लेने वाली युवतियां एवं महिलाएं गुलाबी (पिक) परिधान में सजकर तैयार होगी। इस मौके पर एम एकेडमी के विद्यार्थी मतदाता जागरूकता के लिये नुक्कड नाटक भी प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, मेवाड गर्ल्स कॉलेज चित्तौडगढ, राजकीय कन्या महाविद्यालय चित्तौडगढ, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर एवं स्टेशन के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी जुटे हुए हैं। आयोजन में भाग लेने के लिये विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। शहर में सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लायंस, जेसिस, इनरव्हील आदि क्लब की महिला सदस्यों को भी पिक चैन आयोजन में निमंत्रित किया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.