किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट बांटेगा जरूरतमंद बच्चो को गणवेश

( 8626 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 19 05:04

किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट बांटेगा जरूरतमंद बच्चो को गणवेश

 उदयपुर। किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक सुन्दरवास स्थित ट्रस्ट के बसंत विहार कार्यालय में सोमवार को ट्रस्ट अध्यक्षा मंजू सचान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

ट्रस्ट के सचिव धीरेंद्र सिंह सचान ने बताया कि ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन के पश्चात पहले सेवा कार्य के रूप में ट्रस्ट अध्यक्षा मंजू सचान ने सदस्यों के सामने सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल गणवेश निशुल्क वितरित करने की मंशा जाहिर की। इस पर ट्रस्ट सदस्यों द्वारा गहन विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया कि शहर एवं आसपास के वास्तविक जरूरतमंद बच्चों को सूचीबद्ध कर एक रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसे ट्रस्ट अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। जिसके पश्चात ट्रस्ट अध्यक्ष की अनुमति से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क गणवेश वितरण का आयोजन किया जाकर सेवा कार्यों में ट्रस्ट की एक पहल शुरू की जाएगी। 

बैठक के दौरान समाजसेवी दिनेश भट्ट, आर.सी. सोमानी, विश्वबंधु तिवारी, किशन सिंह लोढ़ा, रोहन सिंह सचान, प्यारेलाल शर्मा, पुष्पा सोमानी व रवि मल्होत्रा सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.