केन्द्रीय सचिव श्री राउल 16 को उदयपुर आएंगे

( 6647 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Apr, 19 04:04

केन्द्रीय सचिव श्री राउल 16 को उदयपुर आएंगे

उदयपुर / भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के सचिव छलीबेंद्र राउल 16 अप्रेल की दोपहर 2.35 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे सायं 4 बजे शहर के एक होटल में एफसीआई अरावली जिप्सम एण्ड मिनरल्स लिमिटेड व खान एवं भू विज्ञान निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।

केन्द्रीय सचिव श्री राउल 17 अप्रेल की सुबह 11 बजे एसएसपी इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों एवं फर्टिलाइजर्स डीलर्स के साथ बैठक लेंगे। 16 व 17 अप्रेल को इनका रात्रि विश्राम उदयपुर में ही रहेगा। वे 18 अप्रेल को सुबह 11.30 बजे एसएसपी इंडस्ट्री का अवलोकन करेंगे तथा दोपहर 2.10 बजे वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.